Posts

Showing posts with the label Krashi

कृषि दर्शन

Image
भूमि का चुनाव एवं तैयारी बोने का समय जातियाँ बीज की मात्रा एवं बोने की विधि अन्तवर्तीय फसल उर्वरक निंदाई गुड़ाई मिट्टी चढ़ाना सिंचाई बंधाई पौध संरक्षण गन्ने की पेंड़ी अधिक लाभकारी किस्में मुख्य फसल की कटाई खेत की सफाई कटी सतह पर उपचार खाली जगह भरना गरेड़ो को तोड़े पर्याप्त खाद दें सूखी पत्तियां बिछायें भूमि का चुनाव एवं तैयारी गन्ने के लिए अच्छे जल निकास वाली दोमट भूमि सर्वोत्तम होती है । ग्रीष्म में मिट्टी पलटने वाले हल सें दो बार आड़ी व खड़ी जुताई करें । अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में बखर से जुताई कर मिट्टी भुरभुरी कर लें तथा पाटा चलाकर समतल कर लें । रिजर की सहायता से 3 फुट की दूरी पर नालियां बना लें। परंतु वसंतु ऋतु में लगाये जाने वाले ( फरवरी - मार्च) गन्ने के लिए नालियों का अंतर 2 फुट रखें । अंतिम बखरनी के समय भूमि को लिंडेन 2% पूर्ण 10 किलो प्रति एकड़ से उपचारित अवश्य करें। बोने का समय गन्ने की अधिक पैदावार लेने के लिए सर्वोत्तम समय अक्टूबर - नवम्बर है । बसंत कालीन गन्ना फरवरी-मार्च में लगाना चाहिए । जातियाँ गन्ने की उन्नत जांतियां निम्ना...